Posts

बक्सर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: एसपी शुभम आर्य ने 62 पुलिसकर्मियों का किया तबादला

Image
बक्सर लाईव। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा प्रशासनिक पारदर्शिता कायम रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए एक साथ 62 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। मंगलवार को जारी इस आदेश के बाद पूरे पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, वैसे पुलिस पदाधिकारी जो एक ही स्थान पर दो वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके थे या पूरा होने वाला था, उन्हें तत्काल प्रभाव से अन्य थानों और शाखाओं में पदस्थापित किया गया है। इस तबादले में पुलिस अवर निरीक्षक (SI) और सहायक अवर निरीक्षक (ASI) स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इस बड़े फेरबदल की जद में जिले के कई महत्वपूर्ण थाने आए हैं। इनमें नगर थाना, मुफस्सिल थाना, राजपुर थाना, धनसोई थाना, ब्रह्मपुर थाना और डुमरांव थाना समेत अन्य थाने शामिल हैं। कई अधिकारियों को एक थाने से दूसरे थाने भेजा गया है, जबकि कुछ को विभिन्न शाखाओं और इकाइयों में नई जिम्मेदारी दी गई है। एसपी शुभम आर्य ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारी आदेश जारी होने के 24 घंटे के भीतर अपने नए पदस्...

ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने वाला संगठित गिरोह पकड़ा गया, तीन आरोपी गिरफ्तार

Image
बक्सर लाईव: बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र में कृषि फीडर से जुड़े ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। डुमरांव थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी ट्रांसफार्मरों से तेल निकालकर बाजार में बेचने का काम करते थे, वहीं चोरी किए गए तेल को डीजल में मिलाकर भी अवैध रूप से खपाया जाता था। डुमरांव के एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने बताया कि डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान सुरौंधा गांव के पास एक कृषि ट्रांसफार्मर के समीप संदिग्ध गतिविधि देखी गई। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो देखा कि एक युवक ट्रांसफार्मर पर चढ़कर उसका तेल निकाल रहा है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान अरियांव गांव निवासी संतोष कुमार उर्फ टुनटुन यादव (पिता – रामाधार यादव) के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान संतोष ने ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी करने वाले गिरोह में शामिल होने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेह...

अर्जुन यादव हत्याकांड में शामिल बाइक चालक गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई जारी

Image
बक्सर लाईव। चौसा पावर प्लांट के समीप हुए अर्जुन यादव हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में हत्या के दौरान बाइक चलाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस मामले की आगे की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 26 मई 2025 को चौसा पावर प्लांट के पास अज्ञात अपराधियों ने अर्जुन यादव को गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल अर्जुन यादव को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 232/25 दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। मामले के खुलासे के लिए बक्सर पुलिस द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया था। टीम लगातार छापेमारी कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में पुलिस ने अब तक इस कांड में कुल नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि इस कांड में शामिल एक आरोपी बक्सर में ही छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर एसआईटी...

वाहन जांच के दौरान ब्रह्मपुर में चौकीदार से मारपीट, छह गिरफ्तार

Image
बक्सर लाईव: बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर चौराहे पर देर रात वाहन जांच के दौरान बारात में शामिल कुछ लोगों द्वारा दो चौकीदारों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में चौकीदार विनोद पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि आशोक कुमार यादव भी जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। इस मामले में थानाध्यक्ष के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि करीब एक बजे ब्रह्मपुर चौराहे पर पुलिस द्वारा नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान आरा रोड की ओर से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही तीनों युवक घबरा गए और अपनी बाइक सड़क पर ही छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। पुलिस ने बाइक को जब्त कर थाना भेज दिया। करीब आधे घंटे बाद 15 से 20 लोग चौराहे पर पहुंचे और जब्त मोटरसाइकिल के बारे में ...

चैती छठ को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी होगी, ई-रिक्शा के लिए बनेगा रूट प्लान : डीएम

Image
बक्सर लाईव। आगामी चैती छठ पर्व को लेकर जिले में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की तैयारी तेज कर दी गई है। मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में यातायात के एसओपी (SOP) से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि 24 और 25 मार्च को होने वाले चैती छठ पर्व के दौरान घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए व्यापक ट्रैफिक रूट चार्ट तैयार किया जाए। इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी और यातायात उपाधीक्षक को संयुक्त रूप से योजना बनाने का निर्देश दिया गया। बैठक में शहर में तेजी से बढ़ रही ई-रिक्शा की संख्या और उससे उत्पन्न हो रही जाम की समस्या पर भी चर्चा हुई। डीएम ने जिला परिवहन पदाधिकारी और यातायात उपाधीक्षक को ई-रिक्शा चालकों के साथ बैठक कर उनके संचालन के लिए अलग-अलग रूट तय करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रत्येक रूट के लिए ई-रिक्शा पर कलर कोडिंग लागू करने को कहा गया, ताकि निर्धारित रंग वाले ई-रिक्शा उसी रूट पर संचालित हों और शहर में यातायात व्यवस्था स...

वीर कुंवर सिंह सेतु पर 28 लाख की विदेशी शराब बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार

Image
बक्सर लाईव। बिहार–उत्तर प्रदेश की सीमा को जोड़ने वाले वीर कुंवर सिंह सेतु पर मंगलवार की अहले सुबह उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। जांच के दौरान कंबल के कतरन से लदे ट्रक के भीतर छिपाकर लाई जा रही 258 पेटी शराब जब्त की गई। इस मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्रवाई बिहार उत्पाद विभाग की टीम द्वारा नियमित जांच अभियान के दौरान की गई। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब 3 से 3:30 बजे के बीच यूपी नंबर (UP 19 AT 3064) का एक ट्रक बिहार की सीमा में प्रवेश करता दिखाई दिया। उस समय चेक पोस्ट प्रभारी कुंदन कुमार अपनी टीम के साथ वाहनों की सघन जांच कर रहे थे। ट्रक कंबल के कतरन से भरा हुआ था, लेकिन शक के आधार पर जब उसकी गहन तलाशी ली गई तो उसके अंदर छिपाकर रखी गई विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद हुई। इसके बाद मौके पर ही ट्रक को जब्त कर लिया गया और चालक को हिरासत में ले लिया गया।उत्पाद  अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि ट्रक से कुल 258 पेटी विदेशी शराब बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला ह...

चैती छठ, महावीर पूजा और ईद को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे बजाने पर रहेगा प्रतिबंध

Image
बक्सर लाईव: आगामी चैती छठ, महावीर पूजा और ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर के कार्यालय कक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) बक्सर ने की, जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), सभी थानों के थानाध्यक्ष, प्रखंड विकास पदाधिकारी बक्सर तथा शांति समिति के सदस्य शामिल हुए। बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि सभी पर्व आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाए जाएं, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। साथ ही त्योहारों के दौरान यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने पर भी जोर दिया गया। बैठक में महावीर पूजा के अवसर पर निकलने वाले जुलूस के मार्ग, जुलूस में शामिल लोगों की संख्या तथा आयोजन से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी सूरत में डीजे बजाने की अनुमति नहीं दी जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ स...