अर्जुन यादव हत्याकांड में शामिल बाइक चालक गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई जारी
बक्सर लाईव। चौसा पावर प्लांट के समीप हुए अर्जुन यादव हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में हत्या के दौरान बाइक चलाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस मामले की आगे की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 26 मई 2025 को चौसा पावर प्लांट के पास अज्ञात अपराधियों ने अर्जुन यादव को गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल अर्जुन यादव को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 232/25 दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी।
मामले के खुलासे के लिए बक्सर पुलिस द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया था। टीम लगातार छापेमारी कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में पुलिस ने अब तक इस कांड में कुल नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि इस कांड में शामिल एक आरोपी बक्सर में ही छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर एसआईटी टीम ने कार्रवाई करते हुए कर्मनाशा पुल के पास से निदेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वह इस हत्याकांड में मुख्य शूटर शैलेश बिंद का सहयोगी था और घटना के समय बाइक चला रहा था।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पर पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस हत्याकांड से जुड़े बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया
Comments
Post a Comment