Posts

खबरों के बावजूद धड़ल्ले से जारी हैं अवैध दुकानें, रेल पुलिस की चुप्पी पर उठे सवाल

Image
बक्सर लाईव। बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर में अवैध दुकानों और फुटपाथी सब्जी मंडी को लेकर लगातार खबरें सामने आने के बावजूद स्थिति में कोई खास बदलाव दिखाई नहीं दे रहा है। रेलवे की जमीन पर एक बार फिर दुकानें सजने लगी हैं और स्टेशन परिसर के आसपास खुलेआम कारोबार होता नजर आ रहा है। ऐसे में अब सवाल सिर्फ अवैध दुकानों का नहीं, बल्कि इन दुकानों को संरक्षण या मौन सहमति आखिर किस स्तर से मिल रही है, इसका भी है। पूर्व में भी फुटपाथी दुकानदारों की ओर से दुकान लगाने के एवज में पैसे लिए जाने के आरोप सामने आए थे। मामला खबरों में आने के बाद कुछ दिनों तक दुकानें हटती दिखाई दीं, लेकिन कार्रवाई का असर स्थायी नहीं रहा। कुछ समय बीतते ही वही तस्वीर दोबारा सामने आ गई। ताजा तस्वीरें और वीडियो इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि स्टेशन परिसर और आसपास अवैध दुकानों का संचालन फिर से बेरोकटोक जारी है। खबर चली, दुकानें हटीं… फिर वापस कैसे आ गईं? सबसे बड़ा सवाल यही है कि यदि ये दुकानें नियम विरुद्ध हैं तो इन्हें हटाने की कार्रवाई लगातार क्यों नहीं की जा रही? और यदि दुकानदारों को किसी वैध प्रक्रिया के तहत स्थान मिल...

बक्सर स्टेशन परिसर के समीप अवैध दुकानों का जमावड़ा, रेलवे की जमीन पर लग रही सब्जी मंडी से उठे सवाल

Image
बक्सर लाईव। बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर और आसपास रेलवे की जमीन पर इन दिनों अवैध रूप से लग रही फुटपाथी दुकानों को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। स्टेशन परिसर के समीप मंडी जैसी स्थिति दिखाई दे रही है, वही रेलवे के जमीन पर बड़ी संख्या में सब्जी विक्रेता जमीन का इस्तेमाल कर दुकानें लगा रहे हैं। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर रेलवे की जमीन पर इन दुकानों को लगने की अनुमति किस स्तर से मिल रही है और यदि अनुमति नहीं है तो कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? स्थानीय स्तर पर पूर्व में भी कुछ फुटपाथी सब्जी विक्रेताओं द्वारा दुकान लगाने के एवज में पैसे लिए जाने के आरोप लगाए गए थे। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। उस समय भी मामले को लेकर काफी चर्चा हुई थी और जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब मांगे गए थे। खबर सामने आने के बाद कुछ दिनों तक ऐसी दुकानें हटती नजर आईं, लेकिन समय बीतने के साथ एक बार फिर दुकानें सजने लगी हैं। सबसे अहम सवाल यह है कि रेलवे की सरकारी जमीन पर लगातार दुकानें लग रही हैं तो संबंधित विभाग और रेलवे सुरक्षा तंत्र की निगरानी व्यवस्था कहां...

बक्सर प्रधान डाकघर में CBI की अचानक छापेमारी, डाक अधीक्षक समेत तीन हिरासत में

Image
बक्सर लाईव। मंगलवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम ने बक्सर प्रधान डाकघर परिसर स्थित डाक डिवीजन और सब-डिवीजन कार्यालय में अचानक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान बक्सर की डाक अधीक्षक सरिता कुमारी समेत कुल तीन लोगों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है।  बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई वित्तीय लेनदेन से संबंधित शिकायतों के आधार पर की गई। CBI टीम ने कार्यालय परिसर में मौजूद महत्वपूर्ण दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच भी की। अचानक हुई इस कार्रवाई से डाक विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया। छापेमारी और पूछताछ की कार्रवाई के बाद हिरासत में लिए गए तीनों लोगों को जिला सर्किट हाउस ले जाए जाने की बात सामने आई है, जहां उनसे वित्तीय लेनदेन और शिकायत से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ किए जाने की जानकारी है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान डाक अधीक्षक सरिता कुमारी के कार्यालय से बाहर निकलने की भी सूचना सामने आई है। हालांकि, इस पूरे मामले में उनकी भूमिका को लेकर अभी कोई आधिकारिक निष्कर्ष सामने नहीं आया है। वहीं, उनका मोबाइल फोन बंद होने क...

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपितों की कोर्ट में पेशी के दौरान हंगामा, मारपीट का वीडियो वायरल

Image
बक्सर लाईव। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपित वीरेंद्र पाल और विकास पाल को मंगलवार को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद कोर्ट परिसर में अचानक तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। पेशी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस दोनों आरोपितों को अपनी अभिरक्षा में न्यायालय परिसर से बाहर लेकर जा रही थी। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने दोनों को घेर लिया। इस दौरान आरोपितों के साथ मारपीट किए जाने और उन पर स्याही फेंकने का प्रयास किए जाने की बात सामने आई है। घटना के बाद कुछ देर के लिए कोर्ट परिसर में अफरातफरी का माहौल बना रहा। स्थिति बिगड़ती देख पुलिसकर्मियों ने तत्काल दोनों आरोपितों को चारों ओर से सुरक्षा घेरे में ले लिया और भीड़ को पीछे हटाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस दोनों को भीड़ से सुरक्षित निकालकर न्यायालय परिसर से बाहर ले गई और वाहन तक पहुंचाया। इसके बाद दोनों आरोपितों को आगे की न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया। घटना के बाद न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं कि पुलिस अभिरक्षा में रहने के बावजूद भीड़ आरोपितों तक कैस...

गुप्त सूचना पर BR-44 रेस्टोरेंट में छापेमारी, संदिग्ध वस्तुएं मिलने पर किया गया सील

Image
बक्सर लाईव। शहर के चर्चित BR-44 रेस्टोरेंट में मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। रेस्टोरेंट में कथित तौर पर गैरकानूनी एवं अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की सूचना पर अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) अविनाश कुमार और SDPO गौरव पांडेय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान अधिकारियों की टीम ने रेस्टोरेंट परिसर की गहन जांच की। इस दौरान कुछ संदिग्ध वस्तुएं मिलने की बात सामने आई। वहीं, जांच टीम को रेस्टोरेंट संचालन से संबंधित आवश्यक कागजात भी उपलब्ध नहीं कराए जा सके। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ( FSSAI ) के निर्धारित मानकों के अनुपालन से जुड़े दस्तावेज भी मौके पर नहीं पाए गए। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रेस्टोरेंट को आगे की कार्रवाई तक सील कर दिया। अधिकारियों ने परिसर में मौजूद सामान और रेस्टोरेंट संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं की भी जांच की। छापेमारी के बाद बरामद संदिग्ध वस्तुओं और उपलब्ध दस्तावेजों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रशासन को रेस्टोरेंट में नियमों के विपरीत गत...

अवैध वसूली की खबरों पर तिलमिलाए बक्सर RPF प्रभारी, खोया आपा

Image
– पत्रकारों पर अमर्यादित शब्दों के इस्तेमाल का आरोप, कमांडेंट ने कहा—मामले में होगी कड़ी कार्रवाई बीते दिनों अवैध वसूली के मामले में SP ने लगाई थी फटकार, अब RPF प्रभारी के रवैये पर उठे गंभीर सवाल बक्सर। रेलवे स्टेशन और उसके आसपास कथित अवैध वसूली को लेकर लगातार सामने आ रही खबरों ने अब RPF महकमे की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि अवैध वसूली से जुड़ी खबरों से नाराज RPF प्रभारी कुंदन कुमार ने अपना आपा खो दिया और पत्रकारों के साथ कथित तौर पर अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया। मामले के सामने आने के बाद पुलिस-प्रशासनिक महकमे में भी चर्चा तेज हो गई है। ।                 वेंडरों से पैसे वसूलता दलाल सूत्रों के अनुसार, बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर और आसपास अवैध गतिविधियों तथा कथित वसूली को लेकर लगातार खबरें प्रकाशित की जा रही थीं। इन खबरों में यात्रियों, वेंडरों और अन्य लोगों से कथित तौर पर की जा रही अवैध वसूली के आरोपों को प्रमुखता से उठाया गया था। खबरों के सामने आने के बाद संबंधित अधिकारियों की कार्यशैली प...

10,790 लंबित ई-चालानों का होगा निपटारा, 11 सितंबर तक प्री-रजिस्ट्रेशन

Image
बक्सर लाईव:  जिले में 90 दिनों से अधिक समय से लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए “एक मुश्त यातायात चालान निपटान योजना-2026” के तहत प्री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। यह अभियान 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के मद्देनजर शुरू किया गया है। जिला परिवहन कार्यालय के अनुसार बक्सर में 90 दिनों से अधिक पुराने कुल 10,790 ई-चालान लंबित हैं। इनके निपटारे के लिए जिला परिवहन कार्यालय परिसर में विशेष सेवा काउंटर बनाया गया है। वाहन मालिक कार्यालय अवधि में पहुंचकर अपने लंबित चालानों के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।  प्री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 7 सितंबर से 11 सितंबर 2026 तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। कार्यालय में पहुंचकर कई वाहन स्वामियों ने सोमवार को प्री-रजिस्ट्रेशन कराया और योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया शुरू की। प्रशासन के अनुसार राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से शमन के रूप में 90 दिनों से अधिक पुराने ई-चालानों का योजना के तहत निष्पादन किया जाएगा। इसके तहत पात्र वाहन मालिकों को चालान राशि में छूट अथवा संबंधित मामले के निपटारे...