हादसे में मिली दो लाशें, गंगा से बाहर निकली स्कॉर्पियो – पहचान को लेकर संशय बरकरार

- दूसरा शव धूम राय के पूरा गांव के पास मिला, जांच में जुटा प्रशासन

बक्सर। गंगा में डूबी स्कॉर्पियो को आखिरकार शनिवार को राहत और बचाव दल ने बाहर निकाल लिया। इस हादसे में अब तक दो शव बरामद किए जा चुके हैं। प्रशासनिक टीम अभी भी यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि कुल कितने लोग सवार थे और शवों की पहचान किसकी है।

शनिवार सुबह करीब दस बजे औद्योगिक थाना क्षेत्र के धूम राय के पूरा गांव के पास गंगा नदी में एक युवक का शव दिखा, जिसकी सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। आशंका जताई जा रही है कि यह शव हर्ष सिंह का हो सकता है, जो दुल्लहपुर निवासी शशि सिंह का पुत्र था। स्कॉर्पियो भी उसी की बताई जा रही है।

इससे पहले शुक्रवार की रात गाड़ी के अंदर से अर्जुन सिंह उर्फ झमन का शव मिला था, जो सिमरी थाना क्षेत्र के दुल्लहपुर गांव का ही रहने वाला था।

गाड़ी की स्थिति से बढ़ी आशंका

स्कार्पियो जब गंगा से बाहर निकाली गई, तो उसकी डिक्की खुली मिली। इससे संभावना जताई जा रही है कि गाड़ी पानी में गिरने के बाद उसमें सवार लोगों ने बाहर निकलने की कोशिश की हो। चूंकि अब तक सिर्फ दो शव ही मिले हैं और स्थानीय लोगों के अनुसार गाड़ी में तीन से चार लोग सवार थे, इसलिए एसडीआरएफ की टीम अब भी मौके पर तलाशी अभियान चला रही है।

सदर एसडीएम का बयान

सदर एसडीएम अविनाश कुमार ने बताया कि दूसरे शव की पहचान की प्रक्रिया जारी है। परिजनों को मौके पर बुलाया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जब तक रिपोर्ट नहीं आ जाती, किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

Comments

Popular posts from this blog

बक्सर में अपराधियों के हौसले बुलंद: वासुदेवा ओपी थाना क्षेत्र में शौच करने गए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार