पति के अवैध संबंध और दहेज प्रताड़ना का विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट, मामला दर्ज

बक्सर लाईव : पति के अवैध संबंधों का विरोध करने और दहेज की मांग पूरी न करने पर एक महिला को ससुरालवालों द्वारा शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने अपने पति, सास और ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
महिला ने बताया कि उसकी शादी 13 दिसंबर 2022 को पीपी रोड निवासी सागर कुमार से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालवाले 10 लाख रुपये दहेज की मांग कर रहे थे। सास वीणा देवी और ससुर कमलेश कुमार उसे धमकी देते थे कि अगर वह दहेज नहीं लाई, तो उसे जिंदा जला दिया जाएगा।
महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति अन्य महिलाओं से अवैध संबंध रखता है। जब उसने इस पर आपत्ति जताई, तो उसके साथ मारपीट की गई। 10 दिसंबर 2024 की रात पति ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। महिला ने बताया कि उसने 112 नंबर पर पुलिस को कॉल कर मदद मांगी, जिसके बाद मामला थाने पहुंचा। हालांकि, समझौते के बाद उसे घर भेज दिया गया।

पीड़िता ने आगे बताया कि 9 जनवरी 2025 को सुबह पति ने गला दबाकर उसे जान से मारने की कोशिश की। घटना में घायल होने के कारण उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

महिला थानाध्यक्ष कनिष्का तिवारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार