मकर संक्रांति: बक्सर में पर्व की धूम,स्टेशन पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,बाजारों में खरीददारों की दिखी रौनक

बक्सर लाईव :  हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। इस वर्ष यह पावन पर्व मंगलवार 14 जनवरी को मनाया जा रहा है। श्रद्धालु गंगा स्नान और दान-पुण्य के लिए रात से ही बक्सर के रामरेखा घाट समेत विभिन्न घाटों पर पहुंचने लगे हैं।कल गंगा में स्नान के बाद भक्त पूजन-अर्चन कर चूड़ा-दही का प्रसाद ग्रहण करेंगे।
घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब : 

बक्सर में गंगा के उतरायण प्रवाह का महत्व और बढ़ जाता है। सोमवार रात से ही श्रद्धालु स्टेशन और घाटों पर जुटने लगे है। सुबह गंगा स्नान के बाद दान-पुण्य की परंपरा निभाई जाएगी। घाटों पर पूजा-अर्चना के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।प्रशासन ने भी अपनी तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है।

बाजारों में खरीदारी की रौनक

मकर संक्रांति को लेकर बाजारों में दो दिन पहले से ही भीड़ देखने को मिल रही है। गुड़, तिलकुट, चूड़ा, लाई-चिउड़ा, और तिलवा की महक से बाजार गुलजार हो गए हैं। सोमवार को सुबह ठंड के कारण बाजार में कम भीड़ रही, लेकिन दोपहर में सूर्य की किरणों ने राहत दी और ग्राहक उमड़ पड़े।

बाजार की कीमत : 
तिलकुट: ₹280 प्रति किलो
तिलवा: ₹80 प्रति किलो

सब्जी बाजारों में भी खिचड़ी बनाने के लिए फुलगोभी, मटर, और टमाटर की जमकर खरीदारी हुई। वहीं, दही की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ नजर आई।

दूध और दही की एडवांस बुकिंग : 

मकर संक्रांति के लिए दूध और दही की मांग में भारी इजाफा हुआ। बक्सर और आसपास के डेयरी फार्मों में तीन-चार दिन पहले से ही एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी। डेयरी उद्यमियों ने ऑर्डर के अनुसार दूध और दही का पर्याप्त स्टॉक तैयार रखा। हालांकि, मांग बढ़ने के कारण दूध के दामों में भी बढ़ोतरी देखी गई।

त्योहार का उत्साह चरम पर

बाजारों में दुकानदारों ने माइक लगाकर तिलकुट, चूड़ा, और अन्य सामग्री बेचने की व्यवस्था की है। ग्राहकों की भारी भीड़ ने बाजार की रौनक बढ़ा दी है। दुकानदारों को उम्मीद है कि अभी कल तक बिक्री और बढ़ेगी।

पर्व की पवित्रता और उत्साह : 

मकर संक्रांति का यह पर्व न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि यह समाज को एकता और सद्भाव का संदेश भी देता है। श्रद्धालुओं की आस्था और बाजारों की रौनक ने इस पर्व की गरिमा को और बढ़ा दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार