ट्रक में तहखाना बना कर प्लास्टिक के पाइप के नीचे छुपा कर लाई जा रही थी शराब की खेप,पुलिस ने शराब की खेप के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डुमरांव डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब लदी एक कंटेनर एनएच 922 के रास्ते आ रही है। इस सूचना पर उन्होंने तत्काल नया भोजपुर पुलिस को वाहन जांच करने का निर्देश दिया। डीएसपी के निर्देश पर नया भोजपुर पुलिस ने नवाडेरा के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया गया। इसी दौरान एक मिनी ट्रक जिसका नंबर यूपी 16 के टी 7527 आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने जब चालक को रोक पूछताछ की तो उसने बताया कि ट्रक पर प्लास्टिक पाइप लदा है, लेकिन पुलिस को पक्की खबर मिली थी कि उक्त कंटेनर से ही शराब की खेप आ रही है। इसके बाद पुलिस ने जब स्कैनर से जांच की तो अंदर शराब की पेटियां दिखाई दी। जिसके बाद पुलिस ने ट्रक व उसके चालक व खलासी को हिरासत में थाने ला पूछताछ की गई।पुलिस ने ट्रक से कुल 2233 लीटर शराब बरामद किया है।
बताया गया दोनो मध्य प्रदेश के शिवहर के रहने वाले अनिल सिसोदिया व जितेन्द्र सिसोदिया है। जिनके द्वारा बताया गया कि वे शराब को हिमाचल प्रदेश से लेकर आ रहे है जिन्हें हाजीपुर पहुंचाना था। पुलिस, गिरफ्तार चालक व खलासी से पूछताछ के आधार पर असली तस्कर तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। अनुमानतः पकड़े गए शराबों की कीमत लाखों में होगी।
Comments
Post a Comment