युवक ने पंखे से लटककर कर ली अपनी जीवनलीला समाप्त, परिवार में मातम

बक्सर लाईव: औद्योगिक थाना क्षेत्र के चुरामनपुर गांव में एक युवक ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना से परिवार में शोक का माहौल है।
मृतक की पहचान गौतम पाल के रूप में हुई, जो ऑटो रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक समस्याओं से परेशान था। सोमवार रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने गया, लेकिन मंगलवार सुबह जब दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों को शक हुआ।
परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां युवक का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गौतम तीन भाइयों में से एक था और सभी भाई अलग-अलग मकानों में रहते थे। मृतक के परिवार में पत्नी और एक छोटा बेटा है। परिजनों ने बताया कि वह काफी दिनों से तनाव में था और कुछ दिन पहले भी उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया था।

औद्योगिक थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार