कुंभ के लिए बिहार से चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, बक्सर में भी रहेगा ठहराव
बक्सर लाईव: प्रयागराज में कुंभ मेले के लिए बिहार से दो स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इन ट्रेनों की शुरुआत 18 जनवरी से हो चुकी है। ये ट्रेनें रोजाना नहीं चलेंगी, बल्कि मुख्य स्नान के दिनों में ही चलाई जाएंगी। बक्सर में भी यह ट्रेन रुकेगी।
ट्रेन नंबर और समय
1. गाड़ी संख्या 03219
यह ट्रेन पटना से प्रयागराज जाएगी। बक्सर में इसका समय शाम 4:40 बजे है।
2. गाड़ी संख्या 05549
यह ट्रेन भी पटना से प्रयागराज जाएगी। बक्सर में इसका समय शाम 4:45 बजे है।
जो यात्री पहली ट्रेन नहीं पकड़ पाएंगे, वे दूसरी ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं। ये दोनों ट्रेनें रात 10 बजे प्रयागराज पहुंचेंगी और रात 10:35 बजे वापसी के लिए रवाना होंगी। वापसी में ये ट्रेनें सुबह 6:45 बजे बक्सर और फिर पटना पहुंचेंगी।
चलने की तिथियां :
इन ट्रेनों का संचालन 25, 26, 27 जनवरी और 8, 9, 10, 16, 17, 18 फरवरी को होगा।
यात्रा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए ट्रेन नंबर का उपयोग कर रेलवे से संपर्क करें।
Comments
Post a Comment