फांसी के फंदे से लटक विवाहिता ने खत्म कर ली अपनी जीवनलीला,पुलिस व एफएसएल की टीम जांच में जुटी

बक्सर लाईव: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हादीपुर गांव के एक महिला ने फांसीबके फंदे से लटक कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है।घटना की जानकारी होते ही परिजनों के हाहाकार मच गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।स्किनसूचना महिला के मायकेवालों को भी दी गई।एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

परिजनों ने बताया कि घटना देर रात्रि की है। हालांकि, उनको घटना की जानकारी सुबह चार बजे के आसपास लगी। जब मृतिका की डेढ़ वर्ष की बच्ची ज्यादा रो-रही थी, जिसकी आवाज सुन घर की महिला उसके रूम में जगाने पहुंची जहा से कोई आवाज नही मिलने पर अनहोनी की आशंका पर पुरुष वर्ग को बुलाया और रूम का कुंडी तोड़ा गया। जहा महिला के पंखे से लटके देखे तो सब हतप्रभ रह गए। 

परिजनों द्वारा बताया जाता है कि हादीपुर निवासी दीन दयाल चौधरी एक मध्यम वर्गीय परिवार है। जिनके दो पुत्र राजकुमार चौधरी व सोनू चौधरी है। जो दोनो मुंबई में किसी निजी फैक्ट्री में काम करते है। अभी तीन माह पहले सोनू मुंबई गया था। वह अभी भी मुंबई में है, घटना की सूचना पर वह घर आ रहा है। सोनू की शादी तीन वर्ष पूर्व यूपी के गाजीपुर जिले के रेवतीपुर स्थित नगदिलपुर में फूलमती देवी से हुआ था। सब कुछ ठीक था। अभी हाल ही में बड़े भाई राजकुमार की पत्नी का ऑपरेशन से लड़का हुआ था। जिसमे फूलमती के मायके के लोग भी आये थे। हालांकि, ऐसा कोई मामला नही था कि इस तरह की घटना हो सकती थी।

 
इस मामले में थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम पहुंची। जिसके बाद एफएसएल की टीम को बुलाया गया। जहा पहुंच जांच कर साक्ष्य इकठ्ठा की गई। वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।  अभी इस मामले में किसी पक्ष द्वारा कोई आवेदन नही दी गई है। पुलिस सनहा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार