पटना बना फैज मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का विजेता

बक्सर लाईव: स्थानीय किला मैदान में आयोजित 19वें फैज मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन 17 जनवरी को हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पटना और मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया, जिसमें पटना ने 96 रनों से शानदार जीत दर्ज की।
फाइनल मुकाबले में पटना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 21 ओवरों में 6 विकेट खोकर 230 रन बनाए। पटना की ओर से विपिन सौरव ने 53, शमीम राठौर और मंगल महरूम ने 40-40, कुमार रजनीश ने 31, हर्ष राज ने नाबाद 25 और आकाश राज ने 19 रनों का योगदान दिया। मुजफ्फरपुर की ओर से आदित्य और हंसराज ने 2-2 विकेट लिए।
जवाब में मुजफ्फरपुर की टीम 14.3 ओवर में 134 रनों पर सिमट गई। टीम के लिए अतुल प्रियंका ने 35, सुदर्शन ने 27 और आकाश सिंह ने 19 रनों का योगदान दिया। पटना के शमीम राठौर ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके, जबकि सूरज कश्यप ने 2 और आकाश, आदित्य व कुंदन ने 1-1 विकेट लिया।
पुरस्कार वितरण समारोह : 
मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार और सदर विधायक संजय कुमार तिवारी ने विजेताओं को सम्मानित किया। पटना को विजेता ट्रॉफी और 1,00,001 रुपये का पुरस्कार डॉ. तनवीर फरीदी ने प्रदान किया, जबकि उपविजेता मुजफ्फरपुर को 50,001 रुपये और ट्रॉफी दी गई।

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार पटना के आकाश राज को दिया गया, जिसमें ट्रॉफी और 11,000 रुपये शामिल थे। मैन ऑफ द मैच का खिताब मंगल महरूम को मिला।

आयोजन समिति की सराहना :
समारोह में फैज अहमद को श्रद्धांजलि दी गई। डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि फैज अहमद का योगदान अमर है, और इस आयोजन में बक्सर की जनता का उत्साह सराहनीय रहा। आयोजन समिति के सदस्य, वार्ड पार्षद, और रणजी खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन अखिलेश पांडे ने किया और धन्यवाद ज्ञापन नेमतुल्लाह फरीदी ने दिया। आयोजन में संजय राय, गुड्डू सिंह, फसीह आलम, नंदू पांडे, पप्पू चौबे सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार