मदद को तरसती आंखों को मिला सहारा,ठंड में गरीबों के बीच खुद कंबल लेकर पहुंचे जिलाधिकारी,गरीबों ने दी दुआएं
बक्सर लाईव: नववर्ष की शुरुवात हो चुकी है लोग अपने अपने तरीकों से नववर्ष के स्वागत में जुटे नजर आए।पर एक तबका ऐसा भी है जिसे नववर्ष के स्वागत की आस नहीं है उनके लिए तो बस दो जून की रोटी जुटाना ही बड़ी मुश्किल है।इसी बीच जिले भर में ठंड का प्रकोप अपने चरम पर है जिससे इनके लिए मुश्किलें और बढ़ती नजर आ जाती है।हालांकि इन हालातों में भी ये लड़ने का प्रयास करते है।सरकार के द्वारा कुछ व्यवस्थाएं होती तो है पर इनके पास पहुंच नहीं पाती।इनके लिए ठंड एक अभिशाप की तरह है जिसमें इनका जीना दुश्वार हो जाता है।इनकी आँखें मदद को झांकती रहती है पर मुश्किल से ही कभी किसी की नजर इनपर जाती है।कहने को शहर में दर्जनों संस्थाएं है पर इनकी माने तो जमीनी हकीकत अलग ही है।
गुरुवार को बक्सर जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल अचानक सड़कों पर निकले और इनके बीच पहुंचे और सभी असहाय और गरीबों के बीच खुद कंबल का वितरण किया।जिलाधिकारी के इस छोटे से प्रयास ने इन सभी के चेहरों पर सुकून सा ला दिया।सभी के चेहरे मुस्कान से खिल उठे।जिलाधिकारी के साथ सदर एसडीम धीरेन्द्र मिश्रा भी मौजूद नजर आए।उनके द्वारा भी असहायों के बीच कंबल का वितरण किया गया।जिलाधिकारी ने वहां मौजूद पदाधिकारियों को जल्द से जल्द अलाव की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी के इस पहल पर गरीबों ने भर भर के दुआएं तो दी ही साथ ही जिलाधिकारी को अपने बीच पाकर लोग फुले नहीं समा रहे थे
जिलाधिकारी द्वारा सभी अंचल अधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय, बक्सर जिला को निर्देश दिया गया कि बढ़ती ठंड के कारण चौक-चौराहों, महत्वपूर्ण स्थलों पर अलाव जलाने का प्रबंध भी कराए। इसके अतिरिक्त कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय को रैन बसेरा में आवासन का प्रबंध करने का भी निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी द्वारा सभी जिलेवासियों से आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार द्वारा जारी किए गए एडवाइजरी का पालन करने का अपील किया गया।
Comments
Post a Comment