सिपाही घाट पर आयोजित होगा मकर संक्रांति महोत्सव ,पतंगबाजी करने का मिलेगा मौका

बक्सर लाईव: मकर संक्रांति, भारतीय संस्कृति का एक पवित्र और प्रमुख त्योहार पूरे देश में 14 जनवरी 2025 को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह पर्व सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश करने और उत्तरायण की शुरुआत का प्रतीक है। इसे फसल कटाई का उत्सव भी माना जाता है, जो समृद्धि, नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संदेश देता है।

इस वर्ष कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन बक्सर के द्वारा बक्सर जिला में मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन 14 जनवरी 2025 को सिपाही घाट, बक्सर में किया जाएगा। जिसमें फ्रेंडली पतंगबाजी के साथ-साथ जीविका एवं अन्य विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्टाल लगाया जायेगा।

महोत्सव में खेल-कूद एवं मनोरंजन संबंधी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी तथा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

मकर संक्रांति एकता, सद्भाव और खुशी का पर्व है। जिला प्रशासन सभी बक्सर जिले वासियों से अपील करता हैं कि इस त्योहार बढ़ चढ़कर हिस्सा लें एवं त्यौहार को शांति, प्रेम और पर्यावरण की रक्षा के प्रति जागरूकता के साथ मनाए।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार