प्रॉपर्टी डीलर की हत्या: भू-माफिया के तार जुड़ने की आशंका, पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप

बक्सर लाईव : नगर थाना क्षेत्र के कवलदह पार्क के पास 18 दिसंबर को प्रॉपर्टी डीलर हृदय नारायण सिंह की सरेआम गोली मारकर हत्या को एक माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस अब तक मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में असफल रही है। इस घटना के पीछे रसूखदार भू-माफिया का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। शहर में चर्चा है कि पुलिस पर रसूखदारों का दबाव है, जिससे कार्रवाई में देरी हो रही है।
हत्या की साजिश का खुलासा, लेकिन कार्रवाई अधूरी : 
सदर एसडीपीओ धीरज कुमार ने पिछले सप्ताह बताया था कि हत्या की साजिश रचने वालों की पहचान कर ली गई है। हालांकि, मुख्य आरोपी के खिलाफ ठोस सबूतों की कमी के कारण पुलिस अब तक उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वहीं, शूटरों की पहचान भी अभी तक नहीं हो पाई है।
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए हत्यारे : 
घटना के तुरंत बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे, जिसमें दो बाइक सवार अपराधी साफ नजर आ रहे हैं। बावजूद इसके, उनकी पहचान और गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है।

शहर में चर्चा का विषय बनी घटना :
शहर में यह चर्चा तेज हो गई है कि हत्या में शामिल अपराधियों को भू-माफिया का संरक्षण प्राप्त है। रसूखदार अपराधी होने के कारण पुलिस कार्रवाई करने से बच रही है।

पुलिस का दावा: पुख्ता सबूत मिलते ही होगी कार्रवाई :
एसडीपीओ ने बताया कि मुख्य आरोपी की पहचान हो चुकी है, लेकिन सबूतों की कमी के कारण कार्रवाई में देरी हो रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जैसे ही पुख्ता सबूत मिलेंगे, पुलिस अपराधी को गिरफ्तार करने में देरी नहीं करेगी।

घटना :
18 दिसंबर की शाम करीब 6 बजे मुसाफिरगंज निवासी हृदय नारायण सिंह को बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी थी। घटना के बाद से ही पुलिस जांच में जुटी हुई है, लेकिन अब तक अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार