एडमिट कार्ड लेने का रही जिले की दो सगी बहनों के स्कूटी को नरही में ट्रक ने मारी टक्कर,एक युवती की मौत
बक्सर लाईव :जिले की दो युवतियां गुरुवार को यूपी के बलिया जिला अंतर्गत नरही के समीप लखनुआं मोड़ पर सड़क दुर्घटना में घायल हो गई। आनन फानन में दोनों को नरही स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां घायल एक युवती ने दम तोड़ दिया तो वही दूसरी युवती को चिकित्सकों ने ईलाज हेतु रेफर कर दिया। दोनों युवतियों की पहचान सिकरौल थाना क्षेत्र के रेंका गांव की सगी बहने पूजा कुमारी 28 वर्ष व आरती कुमारी 26 वर्ष के रूप में हुई है।
घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बक्सर जिला के सिकरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत रेंका गांव के प्रदुमन उपाध्याय की दो पुत्री अपना एडमिट कार्ड लेने चितबड़ागांव जा रही थी इसी दौरान अज्ञात ट्रक के धक्के से पूजा कुमारी 28 वर्ष की मौत हो गई वही आरती कुमारी 26 वर्ष गंभीर से घायल हो गई जिसे नरही थाना पुलिस द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरही लाया गया जिसे प्राथमिक इलाज के बाद जिला चिकित्सालय बालिया रेफर कर दिया गया है। मृतका के परिजनों ने बताया की प्रद्युम्न उपाध्याय की तीन पुत्रियों में बड़ी पुत्री की शादी हो चुकी है इनकी दो पुत्रियां पूजा और आरती स्कूटी से चितबड़ागांव मोड़ स्थित महाविद्यालय पर बीएड परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र लेने के लिए लखनुआं मोड़ से जैसे ही आगे बढ़ी थी कि सामने से आ रहे ट्रक ने कुचल कर फरार हो गया। सूचना पर नरही थाना पुलिस ने दोनों बहनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहीं पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने 108 एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया बलिया जातें समय रास्ते में ही पूजा ने दम तोड़ दिया। वही नरहीं थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त स्कूटी को अपने कब्जे में लेकर घटना की जाँच में जुट गयी है और मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
Comments
Post a Comment