सड़क सुरक्षा माह के तहत कैम्ब्रिज स्कूल में क्विज प्रतियोगिता आयोजित, विजेताओं को किया गया सम्मानित
बक्सर लाईव: परिवहन विभाग के निर्देशानुसार 1 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को कैम्ब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कथकौली में जिला परिवहन कार्यालय द्वारा सड़क सुरक्षा से संबंधित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 9 के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का उद्देश्य :
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना और उनके माध्यम से अभिभावकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना था।
विजेताओं को किया गया सम्मानित :
क्विज प्रतियोगिता में श्री प्रकाश कुमार सिंह ने प्रथम स्थान, सुश्री अन्नया कश्यप ने द्वितीय स्थान और सुश्री वंशिका अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला परिवहन पदाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी ने विजेताओं को सम्मानित किया। इसके अलावा, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 अन्य प्रतिभागियों सत्यम चौबे, आलोक जायसवाल, शान्वी, सोफिया अमीन, द्वियांशु जायसवाल, हीबा कुलसुम, प्रज्ञा, अनिकेष कुमार सिंह, धनु कुमार, और वेदांश को भी पुरस्कृत किया गया।
यातायात नियमों की जानकारी दी गई :
जिला परिवहन पदाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों और गुड सेमेरिटन के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सड़क सुरक्षा माह के तहत की जा रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में भी बताया।
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की और उन्हें सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाया।
कार्यक्रम में मोटरयान निरीक्षक, प्रवर्तन अवर निरीक्षक, कैम्ब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल, एग्जीक्यूटिव प्रिंसिपल, और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment