श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर रामरेखा घाट पर भव्य उत्सव की तैयारी
बक्सर लाईव : श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में बक्सर के ऐतिहासिक रामरेखा घाट पर 22 जनवरी को भव्य सनातन उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सनातन प्रेमियों का जुटान होगा।
विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक अशोक उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष आयोजन में सनातन संस्कृति के संरक्षण और प्रचार-प्रसार को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की जाएंगी। कार्यक्रम में सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
शाहाबाद क्षेत्र के संयोजक रवि राज ने बताया कि इस आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और प्रसाद वितरण जैसे आयोजन होंगे, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति की संभावना है।
यह उत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक होगा, बल्कि बक्सर के सनातनी गौरव को पुनः स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित होगा। आयोजकों ने सभी सनातन प्रेमियों से इस भव्य आयोजन में सम्मिलित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
Comments
Post a Comment