बक्सर: महर्षि विश्वामित्र की प्रतिमा का अनावरण, वैदिक मंत्रोच्चारण और जयकारों के बीच ऐतिहासिक पल

बक्सर लाईव: बक्सर के महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय प्रांगण में मंगलवार को संत शिरोमणि महर्षि विश्वामित्र की प्रतिमा का अनावरण किया गया। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चारण और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के छात्रों के जयकारों के साथ सम्पन्न हुआ।
कुलपति ने इसे बताया अविस्मरणीय पल :
प्रतिमा का अनावरण करते हुए कुलपति शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी ने कहा, "महर्षि विश्वामित्र मुनि की प्रतिमा का अनावरण एक अविस्मरणीय पल है। इस ऐतिहासिक क्षण को शब्दों में वर्णन करना कठिन है।" उन्होंने महर्षि के योगदान को याद करते हुए इसे बक्सर के लिए गर्व का क्षण बताया।

तीस वर्षों का संघर्ष हुआ सफल :
कार्यक्रम में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य अजय कुमार चौबे ने कहा कि यह बक्सर के सौभाग्य की बात है कि यहां महर्षि विश्वामित्र की प्रतिमा स्थापित की गई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अविनाश पांडे ने कहा, "तीस वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद आज यह सपना साकार हुआ है। यह हमारे समर्पण और प्रयासों का परिणाम है।"
भव्य आयोजन में उमड़ा जनसैलाब :
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, छात्र, शिक्षक और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वैदिक परंपराओं का पालन करते हुए मंत्रोच्चारण किया गया, जिसने पूरे माहौल को आध्यात्मिक बना दिया।
महर्षि विश्वामित्र की यह प्रतिमा न केवल बक्सर की सांस्कृतिक धरोहर को समृद्ध करेगी, बल्कि युवाओं को प्रेरणा भी देगी।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार