नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव देर शाम पहुंचे बक्सर,बुधवार को करेंगे संवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित,

बक्सर लाईव: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मंगलवार की देर शाम कैमूर से होते हुए बक्सर पहुंचे।वहां मौजूद राजद के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया।बक्सर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने तेजस्वी बक्सर पहुंचे है।आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव रणनीति बनाने में जुट गए है।संगठन की मजबूती को लेकर वो सूबे के जिलों का भ्रमण कर रहे है और कार्यकर्ताओं से मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति बना रहे है।

बुधवार को बक्सर के एक निजी मैरेज हाल में वो कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे जहां तमाम राजनीति के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा होगा।देर शाम वो बक्सर पहुंचे है जहां रात्रि विश्राम के बाद कल दोपहर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।कार्यकर्ता सम्मेलन में पंचायत से लकर जिला स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बैठक करेंगे। इस दौरान आगामी चुनाव में महागठबंधन की सरकार बनाने के लिए जरूरी मंत्र भी दे सकते है।इस दौरान वे पार्टी के भीतर समन्वय और संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर जोर देंगे।

कार्यक्रम का एक अन्य महत्वपूर्ण उद्देश्य महागठबंधन सरकार द्वारा पिछले 17 महीनों में किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाने की योजना तैयार करना है। नेता प्रतिपक्ष कार्यकर्ताओं को यह जिम्मेदारी सौंपेंगे कि वे जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को प्रमुखता से रखें और विपक्ष के आरोपों का सटीक जवाब दें।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार