सकीबुल गनी के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन से पटना ने दर्ज की शानदार जीत

बक्सर लाईव: 19वीं फैज मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत आज का मैच बेहद रोमांचक रहा। मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि माननीय शुभम आर्य (आरक्षी अधीक्षक) ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और गेंद को बल्ले से हिट करके किया। इसके बाद राष्ट्रगान और शानदार आतिशबाजी ने आयोजन को यादगार बना दिया।

इस मौके पर डॉ. तनवीर फरीदी, दीपक सिंह हिटलर कुशवाहा, इंद्र प्रताप सिंह, रमेश गुप्ता, डॉ. श्रवण तिवारी, जयपुर राय, सुरेश अग्रवाल, दिलीप गोद और आयोजन समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। मैच का मुख्य आकर्षण माखन भोग हीरो के प्रोपराइटर द्वारा घोषित विशेष पुरस्कार रहा, जिसमें बाउंड्री के बाहर दर्शकों द्वारा कैच पकड़ने पर एक हेलमेट और ₹200 का इनाम दिया गया।

पटना ने बनाया विशाल स्कोर : 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पटना ने निर्धारित 21 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 245 रन बनाए।सकीबुल गनी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 94 रनों की पारी खेली।मंगल मारू ने 63 रन, अंकुश राज ने 30 रन और विपिन सौरभ ने 13 रनों का योगदान दिया।गाजीपुर की ओर से अमीर और नीलो पेंडू ने 2-2 विकेट, जबकि सचिन, राहुल, और अमित ने 1-1 विकेट लिए।

गाजीपुर की टीम 171 रनों पर ढेर :

246 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गाजीपुर की टीम 20.5 ओवर में 171 रनों पर सिमट गई।मोहम्मद आबिद ने 47 रन, अमित ने 43 रन, अमन ने 25 रन, जबकि नीलो पेंडू और सुमित ने 12-12 रनों का योगदान दिया।पटना की गेंदबाजी में पवन ने 3 विकेट, सकीबुल गनी और आकाश ने 2-2 विकेट, जबकि अर्णव और रजनीश ने 1-1 विकेट लिए।


पटना ने सेमीफाइनल में बनाई जगह : 

इस जीत के साथ पटना ने 74 रनों से गाजीपुर को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शानदार प्रदर्शन के लिए सकीबुल गनी को दिया गया, जिसे अनन्या प्रोजेक्ट के प्रोपराइटर राहुल सिंह ने प्रदान किया।

अगला मुकाबला : 

कल का मैच गया बनाम पटना के बीच स्थानीय किला मैदान में खेला जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार