मकर संक्रांति पर बीजेपी नेता अमित पांडेय द्वारा कंबल वितरण, मैत्री भोज और सम्मान समारोह का आयोजन
बक्सर लाईव: मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर बीजेपी नेता अमित पांडेय द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम आईटीआई मैदान में आयोजित होगा, जिसमें असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही चूड़ा-दही भोज का भी आयोजन किया गया है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बक्सर लोकसभा से बीजेपी के प्रत्याशी रह चुके मिथिलेश तिवारी भी शिरकत करेंगे।
कार्यक्रम में नव-मनोनित बक्सर जिला के सभी मंडल अध्यक्षों का सम्मान समारोह भी आयोजित होगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी जाएगी, जो इस आयोजन को और भी खास बनाएगी।
बीजेपी नेता अमित पांडेय ने कहा कि यह आयोजन समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद और समाज में आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस दौरान सभी वर्गों के लोगों को एक साथ लाने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में जिले के कई गणमान्य व्यक्तियों और स्थानीय लोगों के बड़ी संख्या में शामिल होने की उम्मीद है।
Comments
Post a Comment