महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन ने अखबार के हॉकरो के बीच किया कंबल वितरण

बक्सर लाईव: महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन लोकहित के कार्यों में सदैव तत्परता दिखाते हुए शनिवार को अलसुबह में स्टेशन परिसर स्थित अखबार सेंटर पर सभी हाकरों को कंबल वितरण किया। फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के निर्देशों के अनुसार शाहाबाद संयोजक रविराज की उपस्थिति में कंबल वितरण का कार्य किया गया। सभी हाकर कंबल वितरण से काफी अहलादित रहे। 

रविराज ने बताया कि कड़ाके की सर्द हवा की दर्द तरोताजा अखबार की खबरों से अवगत होने वाले पाठकों का कहां पता। ये तो केवल हाकर ही बता सकते हैं। कैसे साल के 365 दिनों लोगों को दुनिया के बारे में जानकारी हासिल कराते हैं। इस कड़ाके की सर्द में भी वे केवल लोगों तक अखबार में परोसे खबरों को पहुंचाने के लिए सुबह के चार बजे ही अखबार सेंटरों पर पहुंच जाते हैं। सुबह की पहली किरण पहुंचने से पहले लोगों को समाचार पढ़ाने के लिए हाजिर रहते हैं। ऐसे कर्मवीरों के सम्मान में फाउंडेशन का यह कर्तव्य कुछ भी नहीं है। हम आगे भी इनके सेवा में हाजिर हैं।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार