गंगा सेतु पर अज्ञात वाहन के चपेट में आने से शिक्षक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
बक्सर लाईव : रविवार की दोपहर गंगा सेतु पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कृष्णा पांडेय (40) के रूप में हुई है, जो पसाहरा लख के खेखसी गांव के निवासी रमाकांत पांडेय के पुत्र थे। कृष्णा औद्योगिक थाना क्षेत्र के अहिरौली बांध के समीप अपने परिवार के साथ रहते थे। वे एक निजी शिक्षक के रूप में कार्यरत थे और छात्रों को ट्यूशन भी पढ़ाते थे।रविवार की दोपहर कृष्णा पांडेय किसी रिश्तेदार से मिलकर यूपी से अपने आवास लौट रहे थे। इसी दौरान गंगा सेतु पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
Comments
Post a Comment