मुरार में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों को दर्दनाक मौत
बक्सर लाईव: बक्सर जिले के मुरार थाना क्षेत्र के मुरार गांव के पास एक ट्रक की चपेट में आने दो बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वही इस घटना के बाद ट्रक चालक अपने ट्रक को मौके पर छोड़ फरार हो गया।स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुंची मुरार थाना की पुलिस शव को ट्रक के नीचे से निकाल पहचान के प्रयास में जुटी हुई है। ट्रक को जप्त कर ट्रक चालक की पहचान करने के प्रयास में है।
घटना सोमवार शाम की है। केसठ से एक ट्रक धान की बोरियों को लोड कर चौगाई की तरफ जा रहा था।तभी मुरार के पास ट्रक से पास लेने के दौरान कोरान सराय की तरफ से आ रहे दो बाइक सवार सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक को नहीं देख पाए।जिससे हल्का टच होने के कारण इनकी बाइक अनियंत्रित हो ट्रक की चपेट में आ गई।दोनो बाइक द्वारा ट्रक के नीचे चले गए।जिनके ऊपर ओभरलोड ट्रक का पहिया चढ़ गया।
मुरार थानाध्यक्ष अमन कुमार ने बताया की सूचना पर पहुंच दोनो के शव को कब्जे में ले पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। ट्रक को कब्जे में ले आगे की करवाई किया जा रहा है।दोनो बजाज की बाइक से थे।बाइक नंबर के आधार पर इनके घर का पता लगा परिजनो को इस घटना की सूचना दी जाएगी।
Comments
Post a Comment