डाक पार्सल वैन से भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद,चालक गिरफ्तार
बक्सर लाईव: सूबे में शराबबंदी 2016 से लागू है बावजूद शराब तस्कर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है और लगातार शराब तस्करी के नए नए पैंतरे आजमाते रहते है।हालांकि पुलिस की तत्परता के आगे उनकी एक नहीं चलती।पुलिस के द्वारा लगातार सघन जांच अभियान व छापेमारी से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।इसी क्रम में उत्पाद विभाग की टीम ने एक डाक पार्सल वैन से भारी मात्रा में शराब की खेप को बरामद किया है। पुलिस ने वैन के चालक के साथ शराब को जब्त कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
जानकारी देते हुए प्रभारी उत्पाद अधीक्षक आलोक कुमार ने बताया की वीर कुंवर सिंह सेतु पर जांच के दौरान पुलिस ने एक डाक पार्सल वैन को रोककर जब तलाशी ली तो उसमें कबाड़ के ढेर में शराब की पेटियां छुपा कर तस्करी के किए ले जाई जा रही थी।पुलिस को देख चालक ने गाड़ी छोड़ भागने का प्रयास किया पर पुलिस की तत्परता से चालक को धर दबोचा गया।पुलिस ने शराब और वैन दोनों जब्त कर लिया है।आगे की कार्यवाही उत्पाद विभाग के द्वारा की जा रही है।
पूछने पर प्रभारी उत्पाद अधीक्षक ने बताया की एक डाक पार्सल वैन में शराब की खेप हरियाणा से आरा ले जाई जा रही थी जिसे पुलिस ने गंगा सेतु पर धर दबोचा है। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है जिसकी पहचान मंजीत सिंह, पिता - जयवीर सिंह, सा0 के रूप में हुई है।पुलिस को वाहन से कुल 147 पेटी विदेशी शराब जिसकी कुल मात्रा - 1323.00 लीटर है।बरामद किया गया है।उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कार्यवाही की जा रही है।
Comments
Post a Comment