घर के बरामदे में सो रहे पैक्स अध्यक्ष के भाई की गोली मारकर हत्या,पुलिस जुटी जांच में

बक्सर लाईव: बक्सर जिले के देवढिया गांव में शुक्रवार को सुबह अज्ञात हमलावरों ने पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के भाई ओम प्रकाश सिंह (50) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।बताया जा रहा है कि ओम प्रकाश गुरुवार रात खाना खाने के बाद दलान में सोने गए थे। शुक्रवार सुबह जब परिजन उन्हें जगाने पहुंचे, तो देखा कि उनका बिस्तर खून से लथपथ है और वे मृत पड़े हैं। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलते ही राजापुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि परिजनों ने अभी तक किसी के खिलाफ आवेदन नहीं दिया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना को लेकर इलाके में सनसनी का माहौल है।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार