रोशनदान तोड़ ऑटो पार्ट्स दुकान से लाखों की चोरी,पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही नया भोजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि चोरों को पकड़ने के लिए टीम सक्रिय रूप से काम कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।दुकानदार तारकेश्वर चौरसिया ने बताया कि उनकी दुकान में बाइक बनाने और मरम्मत के लिए उपयोगी कई महंगे उपकरण रखे हुए थे, जिन्हें चोरों ने साफ कर दिया है। चोरी की इस घटना से स्थानीय व्यापारी समुदाय में दहशत का माहौल है। दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के सख्त इंतजाम करने की मांग की है।
स्थानीय लोगों ने भी बताया कि हाल के दिनों में इस इलाके में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे व्यापारियों और निवासियों में चिंता का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही चोरों को पकड़कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।यह घटना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।पुलिस की गस्ती पर भी सवाल खड़े किए है।
Comments
Post a Comment