अटांव गांव के तालाब में मिला वृद्ध का शव, चार दिन से थे लापता

बक्सर लाईव: डुमरांव थाना क्षेत्र के अटांव गांव स्थित तालाब में सोमवार को एक वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी मुरई मुसहर (50) के रूप में हुई है, जिनकी बस्ती तालाब के किनारे स्थित है।
चार दिन से थे लापता :
ग्रामीणों के अनुसार, मुरई मुसहर पिछले चार-पांच दिनों से लापता थे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन सोमवार दोपहर तालाब के किनारे शव मिलने के बाद घटना का पता चला।
पुलिस कर रही जांच :
घटना की सूचना पर डुमरांव थानाध्यक्ष शंभु कुमार भगत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि वृद्ध की मौत तालाब में डूबने से हुई है। शव को देखने से यह कुछ दिन पुराना लग रहा है। थानाध्यक्ष ने कहा कि परिजनों की शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार