गणतंत्र दिवस को लेकर डीएम एसपी ने किया समाहरणालय में बैठक,जारी किए दिशा निर्देश
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने कार्यालय झंडोतोलन का स्थल निर्धारित करते हुए ससमय झंडोतोलन कराएंगे एवं झंडोतोलन हेतु एक कर्मी को प्राधिकृत करेंगे।
जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति किला मैदान बक्सर में झंडोतोलन एवं गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। परिचारी प्रवर, पुलिस केंद्र बक्सर को निर्देश दिया गया कि मंच स्थल पर झंडोतोलन हेतु नियमानुसार सभी तैयारी करेंगे।
जिला जन संपर्क पदाधिकारी बक्सर को निर्देशित किया गया कि नजारत उप समाहर्ता बक्सर से समन्वय स्थापित कर किला मैदान में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का लाइव स्ट्रीमिंग कराने हेतु सभी व्यवस्था करेंगे।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रस्तुत किए जाने वाले झांकियों की तैयारियों के संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा सभी विभागों से जानकारी प्राप्त की गई। उप विकास आयुक्त बक्सर को निर्देशित किया गया कि प्रस्तुत किए जाने वाले झांकियों का चयन एवं प्रस्तुतीकरण की तैयारियों का अनुश्रवण करेंगे।
जिलाधिकारी द्वारा NSS, NCC, स्काउट गाइड एवं अन्य प्लाटून को परेड में सम्मिलित करने का निर्देश दिया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड संचालन, प्लाटून एवं अन्य तैयारियों के संबंध में संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति सभी जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा महादलित टोले में झंडोतोलन किया जाएगा। इस हेतु जिला कल्याण पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि महादलित टोला एवं संबंधित विकास मित्र की सूची उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि बक्सर जिला अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले आम जनों, कर्मियों, पदाधिकारियों को किला मैदान में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया जाएगा। प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा बक्सर को निर्देश दिया गया कि सभी विभागों से उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों की सूची प्राप्त करेंगे।
सभी कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय बक्सर जिला को निर्देश दिया गया कि 26 जनवरी के पूर्व सभी मार्गों की साफ-सफाई के साथ चुना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव आदि कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही गणतंत्र दिवस के पूर्व मुख्य मार्गो, चौक-चौराहों, प्रतिमा स्थलों पर साफ सफाई, तिरंगा लाइटों, देशभक्ति गीत के प्रबंध हेतु तैयारिया करेंगे। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को निर्देश दिया गया कि किला मैदान में आयोजित कार्यक्रम के मद्देनजर सभी मुख्य मार्गो, चौक चौराहा एवं कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई करना सुनिश्चित करेंगे।
कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बक्सर को निर्देश दिया गया के गणतंत्र दिवस के पूर्व सभी निर्धारित रूट में लूज एवं लटके हुए तारों की मरम्मती कराना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर सदर, पुलिस उपाधीक्षक यातायात थाना, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य शाखा बक्सर, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment