बक्सर एमवी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य उदय नारायण राय का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

बक्सर लाईव: एमवी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य और हिंदी विभाग के विद्वान शिक्षक डॉ. उदय नारायण राय का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने सिविल लाइन स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। डॉ. राय ने शिक्षा के क्षेत्र में 43 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं और छात्रों के बीच एक आदर्श शिक्षक के रूप में प्रसिद्ध रहे।
हिंदी साहित्य के गहन जानकार और कुशल शिक्षक के रूप में उनकी पहचान थी। उन्होंने अपने जीवनकाल में शिक्षा के माध्यम से समाज को दिशा देने का कार्य किया। उनके निधन से शिक्षा जगत और उनके शिष्यों में शोक की लहर है।
डॉ. राय के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की जा रही है। उनके जाने से शिक्षा जगत ने एक महान व्यक्तित्व को खो दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार