सदर विधायक को लेकर एबीवीपी का हमला, महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में प्रतिमा अनावरण की घोषणा



बक्सर लाईव:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) बक्सर इकाई द्वारा महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में सदर विधायक पर निक्कमेपन का आरोप लगाया गया। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता नगर मंत्री अभिनंदन मिश्रा ने की।
जिला संयोजक अविनाश पांडे ने कहा कि बक्सर सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पिछले दस वर्षों से इस पद पर हैं, लेकिन उनके कार्यकाल में महर्षि विश्वामित्र की प्रतिमा तक स्थापित नहीं हो सकी। उन्होंने इसे शर्मनाक बताते हुए कहा कि यह क्षेत्र के प्रति उनकी उदासीनता को दर्शाता है।
शैक्षणिक समस्याओं पर उठाए सवाल :
खेलो इंडिया प्रांत सह संयोजक अनिश तिवारी ने कहा कि जिले के जनप्रतिनिधि अपनी उपलब्धियों का श्रेय तो लेते हैं, लेकिन शैक्षणिक समस्याओं को लेकर कोई गंभीर प्रयास नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि जो कार्य जनप्रतिनिधियों को करना चाहिए, वह विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता कर रहे हैं।

महर्षि विश्वामित्र की प्रतिमा का अनावरण :
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष सिंह ने बताया कि परिषद के तीन पीढ़ियों के कार्यकर्ताओं के लंबे संघर्ष के बाद महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में उनकी प्रतिमा का अनावरण 22 जनवरी को किया जाएगा। उन्होंने इसे एबीवीपी की बड़ी उपलब्धि बताया।

कार्यक्रम के अंत में जिला सह संयोजक प्रियांशु शुभम ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विराज सिंह, हिमांशु कश्यप, सौरभ चौबे, दुर्गेश पांडे, निर्भय कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार