जिलाधिकारी ने किया समाहरणालय के विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण,कई कर्मी पाए गए अनुपस्थित,स्पष्टीकरण तक वेतन पर रोक
इन शाखाओं में हुआ निरीक्षण :
डीएम ने स्थापना शाखा, शस्त्र शाखा, लोक सूचना शाखा, विकास शाखा, भू-अर्जन कार्यालय और सामाजिक सुरक्षा कोषांग का निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित पाए गए कर्मियों की सूची तैयार की गई।
अनुपस्थित कर्मियों की सूची
स्थापना शाखाः
• प्रधान लिपिकः जगनारायण राय
• उच्च वर्गीय लिपिकः हरि नारायण सिंह, मुकेश कुमार
• निम्न वर्गीय लिपिकः गोविंद कुमार, सुनील कुमार, चंद्र भूषण सिंह
• कार्यपालक सहायकः रीचा कुमारी, बबली कुमारी
• परिचारीः शैलेश कुमार
भू-अर्जन कार्यालय सहायक प्रशासी पदाधिकारीः कन्हैया लाल
• उच्च वर्गीय लिपिकः उपेंद्र कुमार सिंह, जगनारायण प्रसाद
• अमीनः आदिती प्रिया
• निम्न वर्गीय लिपिक मो. महताब अहमद
* सामाजिक सुरक्षा कोषांग राजेश कुमार सिंह
साफ-सफाई और रखरखाव पर सवाल :
निरीक्षण के दौरान समाहरणालय के शौचालयों में सफाई का अभाव पाया गया। गलियारों में दीवारों का रंग-रोगन और मरम्मत अधूरी थी। वॉटर प्यूरीफायर अक्रियाशील पाया गया। डीएम ने संबंधित एजेंसी को कारण बताने और सुधार के निर्देश दिए। वहीं, नजारत उप समाहर्ता को कार्यालय की दीवारों और गलियारों की मरम्मत और रंग-रोगन कराने का आदेश दिया गया।
डीएम का सख्त रुख :
डीएम अंशुल अग्रवाल ने कहा कि सरकारी कार्य में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण मिलने तक उनका वेतन रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि समाहरणालय के सभी कार्यालयों और परिसर की व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।
कर्मियों में हड़कंप
डीएम के औचक निरीक्षण और सख्त कार्रवाई से समाहरणालय के कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। यह कदम कार्यालय में अनुशासन और कार्य संस्कृति को सुधारने की दिशा में उठाया गया माना जा रहा है।
Comments
Post a Comment