Skip to main content

नववर्ष की पार्टी में हुए युवक की हत्या के बाद परिजनों ने किया सड़क जाम,पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शांत हुआ मामला

बता दें कि एक जनवरी को संजय पासवान गांव के ही सर्वानंद उपाध्याय के साथ पार्टी मनाने गया था। जिसके बाद से गायब था। शुक्रवार को उसका शव सर्वानंद के घर से मिला था। सड़क जाम के दौरान परिजनों ने कहा की मृतक संजय की हत्या सिर्फ एक व्यक्ति नहीं बल्कि कई लोगों का हाथ हो सकता है। लगभग दो घंटे बाद बीडीओ सिद्धार्थ कुमार एवं थानाध्यक्ष संतोष कुमार के पहल पर समझाने बुझाने के बाद लोगों ने सड़क जाम को हटाया। तब तक लगभग चार किलोमीटर की दूरी में दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। प्रशासन के सहयोग से जाम हटाकर परिचालन आरंभ किया गया।

संजय पासवान के हत्या के मामले में पांच लोगों के खिलाफ एससी-एसटी के तहत मामला दर्ज हुआ। एफआईआर दर्ज कराते हुए मृतक की पत्नी पार्वती देवी ने बताया कि संजय पासवान एक जनवरी को अपने घर पर था। दोपहर बाद लगभग ढाई बजे संजय पासवान को गांव के ही सर्वानंद उपाध्याय एवं अनिल उपाध्याय दोनों बुलाकर लेकर गए। लेकिन देर रात तक जब वह नहीं लौटा तो इसका चचेरा भाई ने बताया कि वह किसी पार्टी में है। जिस पार्टी में गांव के ही मनीष उपाध्याय, राकेश उपाध्याय, गोविंद राजभर के अलावा कई अन्य लोग शामिल थे। देर रात तक लोगों ने पार्टी किया। अगली सुबह तक वह वापस घर नहीं लौटा तो लोगों ने सोचा कि वह कहीं रिश्तेदारी में चला गया है। जिसकी काफी खोजबीन की गई उसका कहीं पता नहीं चला। आवेदन के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पत्नी के तरफ से दिए गए आवेदन के बाद पुलिस कार्रवाई कर रही है। शीघ्र ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार