सड़क दुर्घटना में आरपीएफ जवान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बक्सर लाईव : बक्सर-चौसा सड़क मार्ग पर कृतपुरा के पास हुए सड़क हादसे में एक आरपीएफ जवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के संगरांव गांव निवासी सुधीर कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह दानापुर आरपीएफ में तैनात थे।
घटना के संदर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह सुधीर कुमार सिंह अपने गांव सरगांव से दानापुर जाने के लिए निकले थे। वह बाइक से बक्सर आ रहे थे, तभी कृतपुरा के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर गए। राहगीरों ने उन्हें देखा और तुरंत बक्सर सदर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई : 
घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

मकर संक्रांति के लिए घर से लाए थे दही-चूड़ा : 
बताया जा रहा है कि सुधीर कुमार सिंह मकर संक्रांति के लिए घर से दही-चूड़ा लेकर दानापुर जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। हालांकि, दुर्घटना कैसे हुई, इस बारे में अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

क्या कहती है पुलिस : 
टाउन थाना पुलिस ने बताया कि हादसा मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा।

परिजनों में शोक की लहर : 
घटना के बाद से मृतक के परिवार में मातम का माहौल है। परिजनों का कहना है कि सुधीर कुमार सिंह परिवार के मुखिया थे और उनकी असमय मृत्यु से परिवार को बड़ा आघात पहुंचा है।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार