पुलिस ने अवैध शराब की खेप के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, वाहन जब्त


बक्सर लाईव: कोरान सराय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की बड़ी खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 17 जनवरी को रात करीब 12:05 बजे ग्राम जंगल डेरा में की गई। पुलिस ने मौके से 1349 पीस देशी शराब और 662 पीस विदेशी शराब बरामद की। इसके साथ ही एक महिंद्रा पिकअप वाहन (रजिस्ट्रेशन नंबर BR44GA-5170) और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।
कोरान सराय थाना प्रभारी अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जंगल डेरा के समीप वाहन जांच के दौरान एक पिकअप वाहन को रोक कर जब उसकी तलाशी ली गई तो पिकअप से भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद की गई।वही जांच के दौरान वाहन में मौजूद दो व्यक्तियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान चालक उच्बर खरवार (22 वर्ष) निवासी गाजीपुर और छोटू उर्फ जयंत कुमार सिंह (24 वर्ष) निवासी बक्सर के रूप में हुई।वाहन की तलाशी के दौरान 388.96 लीटर शराब बरामद हुई। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह खेप नरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह के निर्देश पर सप्लाई के लिए भेजी गई थी।
पुलिस ने मौके पर ही वाहन और शराब को जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। नरेन्द्र कुमार सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार