झाड़ियों के बीच मिला अज्ञात शव,पुलिस जांच में जुटी

बक्सर लाईव: बक्सर के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में झाड़ियों के बीच एक सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की स्थिति बेहद खराब होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों द्वारा दी गई सूचना पर ब्रह्मपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। शव को कब्जे में ले पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। ताकि मौत कैसे हुई पता लगाया जा सके।

घटनास्थल पर फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। प्राथमिक जांच में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन कर रही है। आसपास के थानों में भी जानकारी जुटाई जा रही है कि क्या इस अवधि में कोई व्यक्ति लापता तो नहीं है। पता चलने पहचान कराने का प्रयास किया जायेगा।

थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया कि शव काफी हद तक सड़ चुका है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मौत करीब दस से पंद्रह दिन पहले हुई होगी। मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है और इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार