श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ पर ठठेरी बाजार में हुआ भव्य कार्यक्रम,ढोल नगाड़े के साथ हुई आरती
बक्सर लाईव: श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा का प्रथम वर्षगांठ स्थानीय रामचंद्र मार्केट ठठेरी बाजार बक्सर में मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमकार गुप्ता ने की। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्रभारी मयंक राज उर्फ नन्हे ने बताया कि पूरे देश भर में वर्षगांठ के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित की जा रही है। इसी के अंतर्गत आज बक्सर में भी यह कार्यक्रम आयोजित हुई । 
अपर लोक अभियोजक श्यामाश्री चन्द्र ने आरती की व राधा मोहन मंदिर के द्वारा इस अवसर पर हरि कीर्तन प्रस्तुत की गई । देर संध्या तक चले इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में अमित पांडे,हिमांशु चतुर्वेदी अवधेश पांडे, प्रेम मिश्रा उर्फ भाई जी, ओम प्रकाश सिंह उर्फ ओपी,ज्वाला सैनी, कंचन देवी, राजेश सिंहा,मदन दुबे, प्रदीप दुबे, सौरभ तिवारी, प्रेम प्रकाश वर्मा टुनटुन जी, ललन कांस्यकार, पिंटू चौरसिया, प्रदीप कांस्यकार, परशुराम कुमार,राज किशोर कांस्यकार, राजू चौरसिया, मनोज केसरी,शंकर जी,रवि जी, विक्की जायसवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित देखें गए।
Comments
Post a Comment