कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय डुमराँव के प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, गंभीर अनियमितताओं का आरोप

बक्सर लाईव: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय डुमराँव में हुई गंभीर अनियमितताओं के कारण प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री छोटे लाल गोंड को निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर ने 29 दिसंबर 2024 को विद्यालय का निरीक्षण किया था, जिसमें कई खामियाँ पाई गईं।
निरीक्षण में पता चला कि बच्चियों को भोजन में तय मेन्यू का पालन नहीं किया जा रहा था, ठंड के लिए पोशाक उपलब्ध नहीं कराई गई थी, पढ़ाई के लिए टेबल को बक्से में बंद रखा गया था, और कम्प्यूटर व बाथरूम जैसी सुविधाओं की मरम्मत नहीं कराई गई थी। इसके अलावा, शिक्षण कार्य में लापरवाही के कारण बच्चियों की उपस्थिति भी कम हो गई थी।
श्री छोटे लाल गोंड को अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया, लेकिन उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद उन्हें निलंबित कर उनके मुख्यालय को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, राजपुर के कार्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया।

शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोप पत्र तैयार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि बच्चियों की शिक्षा और सुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार