फांसी के फंदे से लटक कर युवक ने खत्म कर ली अपनी जीवनलीला,पुलिस जांच में जुटी
बक्सर लाईव: मंगलवार को दोपहर में औद्योगिक थाना क्षेत्र में स्थित विश्वामित्र कॉलोनी में एक युवक ने फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा दिया है।एसएफएल की टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी हुई है।
घटना के संदर्भ में प्राप्त मंगलवार की दोपहर में विश्वामित्र कॉलोनी निवासी गणेश सिंह का 22 वर्ष पुत्र रतन कुमार दोपहर में भोजन कर अपने कमरे में सोने चला गया।शाम 4 बजे तक जब वो बाहर नहीं निकला तब परिजनों ने गेट खटखटाया पर अंदर से कोई आहट नहीं हुई।परिजनों को जब संदेह हुआ तो उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़ कर देखा तो युवक फांसी के फंदे पर लटक रहा था।आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतार कर अपने कब्जे में ले लिया व पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
घटना की पुष्टि करते हुए औद्योगिक थानाप्रभारी संजय कुमार ने बताया की स्थानीय लोग की माने तो युवक मानसिक अवसाद में था और अचानक ही उसने ऐसा कदम उठाया है।पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
Comments
Post a Comment