पारिवारिक कलह से परेशान फांसी लगा युवक ने खत्म कर ली अपनी जीवन लीला

बक्सर लाईव: बुधवार को पारिवारिक कलह में युवक ने फांसी लगा बुधवार को जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना सिमरी के सहायक थाना तिलकराय हाता ओपी के अंतर्गत छोटका राजपुर गांव की है। मृतक का नाम सत्येंद्र कमकर था। जिसकी उम्र लगभग (32) वर्ष थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करने के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
वहीं ग्रामीण सूत्रों के अनुसार यह पारिवारिक कलह के कारण हुआ है। कुछ मनमुटाव हुआ तो उसने ऐसा कर लिया। यह नहीं सोचा उसके बाद घर वालों का क्या हाल होगा। परिवार के सदस्य को खोने के बाद घर में मातम पसरा हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार