मोटरसाइकिल न देने पर बहू को घर से निकाला, ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप

बक्सर लाईव : जिले के एक गांव की महिला ने अपने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और ससुराल वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
महिला का निकाह 11 नवंबर 2022 को सरताज हुसैन के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ससुराल वालों ने मोटरसाइकिल की मांग शुरू कर दी। इसके अलावा, घर बनाने के लिए पीड़िता के पिता से तीन लाख रुपये उधार लिए गए, लेकिन यह रकम वापस नहीं की गई।
पीड़िता ने बताया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। 12 अक्टूबर 2024 को पति और ननदों ने मारपीट कर उसे और उसकी पांच महीने की बच्ची को घर से बाहर निकाल दिया।

महिला ने पति सरताज हुसैन, ननद नबीहम बेगम, लाली बेगम, इसरत बेगम, सहिदन बेगम और रसगुल्ला बेगम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जाएगी और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार