राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश

– राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में अपर समाहर्ता ने दिए कड़े निर्देश
बक्सर लाईव: अपर समाहर्ता बक्सर, कुमारी अनुपम सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व कार्यों की प्रगति का गहन मूल्यांकन किया गया और अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करें।

रैकिंग सुधार पर जोर :
दिसंबर 2024 की रैकिंग में प्रगति के बावजूद, जनवरी 2025 में अंचल अधिकारियों को अपनी रैकिंग 50 से नीचे और भूमि सुधार उप समाहर्ता को 20 से नीचे लाने का निर्देश दिया गया।

अभियान बसेरा 2 में प्रगति पर नाराज़गी :
अभियान बसेरा 2 में अपेक्षित प्रगति न होने पर खेद व्यक्त करते हुए शून्य प्रगति वाले राजस्व कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया। साथ ही, जनवरी के अंत तक 100% भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के लिए 500 पर्चे तैयार कराने का आदेश भी दिया गया।

दाखिल-खारिज और भू-लगान की समीक्षा :
दाखिल-खारिज मामलों में 75 दिनों से अधिक लंबित प्रकरणों को एक सप्ताह के भीतर निपटाने का निर्देश दिया गया। भू-लगान वसूली में विभागीय लक्ष्य से कम प्रगति पर चिंता व्यक्त करते हुए जनवरी के अंत तक 70% वसूली सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया।

परिमार्जन प्लस और कृषि गणना : 
परिमार्जन प्लस के लंबित आवेदनों पर विशेष ध्यान देते हुए अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें। कृषि गणना फेज 2 को तत्काल पूरा करने और अंचल स्तर पर साप्ताहिक बैठक के फोटो भेजने का निर्देश दिया गया।

समीक्षा और अनुशासन पर विशेष ध्यान : 
भूमि सुधार उप समाहर्ता को प्रत्येक सोमवार दो अंचलों की समीक्षा बैठक करने और लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया। मासिक भ्रमण कार्यक्रम अद्योहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया गया।

आम जनता की सुविधा पर जोर : 
अंत में, सभी अधिकारियों को कार्यों में गंभीरता और सजगता बरतने की हिदायत दी गई, ताकि रैकिंग में सुधार के साथ-साथ आम जनता को राजस्व कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी न हो।


Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार