एसपी शुभम आर्य ने किया औद्योगिक थाने का निरीक्षण,जारी किए दिशा निर्देश

बक्सर लाईव : पुलिस अधीक्षक, बक्सर ने सोमवार को औद्योगिक थाना का निरीक्षण किया और थाने में विभिन्न पंजियों का गहन अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने गुंडा पंजी, आगंतुक पंजी, लोक शिकायत पंजी, केश डायरी, वारंट/इश्तिहार/कूर्की पंजियों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक ने थाने की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद दिए गए प्रमुख दिशा-निर्देश:

1. लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन: अनुसंधानकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन करें, ताकि न्याय प्रक्रिया में कोई विलंब न हो।

2. कांडों की अनुसंधान समीक्षा: औद्योगिक थाना के सभी प्रतिवेदित कांडों के अनुसंधान की गहन समीक्षा की गई और अनुसंधान में तेजी लाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया गया।

3. सीसीटीएनएस प्रणाली का अद्यतन: पुलिस अधीक्षक ने सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम) से संबंधित सभी कार्यों को नियमित रूप से अद्यतन रखने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी प्रकार की जानकारी में कोई कमी न हो।

4. पंजी संधारण: पंजी संधारण की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुधार करने का निर्देश दिया गया।

5. राज्य से बाहर फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी: राज्य से बाहर फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, अभियुक्तों का सत्यापन भी सुनिश्चित करने को कहा गया।

6. वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी: लंबित कांडों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया गया।

7. सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना: सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए गश्ती के दौरान ज्वेलरी दुकानों, बैंकों, एटीएम, पेट्रोल पंपों और अन्य वित्तीय संस्थाओं पर निगरानी रखने का निर्देश दिया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

पुलिस अधीक्षक ने इस निरीक्षण के दौरान थाना अधिकारियों को कर्तव्यों के प्रति सजग रहने और जनता की सेवा में तत्पर रहने की आवश्यकता पर बल दिया। एसपी ने कहा की निर्देशों का पालन करते हुए औद्योगिक थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने का प्रयास होना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार