विश्वामित्र सेना ने बच्चों के साथ मनाया मकर संक्रांति, बाटी खुशियां

बक्सर लाईव : मकर संक्रांति के अवसर पर विश्वामित्र सेना ने जिले के विभिन्न स्थानों पर संचालित निशुल्क शिक्षा केंद्रों में बच्चों के बीच त्योहार की खुशियां बांटी। इस दौरान बच्चों को चूड़ा, गुड़, तिलकुट और मिठाई वितरित कर त्योहार मनाया गया।

विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने बताया कि सेना सनातन संस्कृति से जुड़े सभी त्योहारों को सेवा बस्तियों में जाकर मनाती है। यह सेना के मूल सिद्धांत "मानव सेवा परमो धर्म" को चरितार्थ करता है।

कार्यक्रम के तहत बक्सर सेवा बस्ती और ग्रामीण क्षेत्र के केसठ में स्थित निशुल्क शिक्षा केंद्रों में खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। बच्चों और स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की।

इस अवसर पर शाहाबाद संयोजक रविराज, मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक उपाध्याय, ब्रह्मपुर संयोजक हरिशंकर दुबे, शिक्षा संयोजक धीरज सिंह, विजय शंकर सिंह, शिक्षिका मधुबाला, कविता कुमारी, शिवजी महतो, करण, विकास, सोनू गुप्ता, विमल श्रीवास्तव और विनोद सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विश्वामित्र सेना की यह पहल न केवल बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने में सफल रही, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी प्रोत्साहित करती है।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार