ओवरटेक करने के दौरान ट्रक के चपेट में आने से बाईक सवार की मौत

बक्सर लाईव: कोचस-बक्सर मार्ग पर शुक्रवार की सुबह राजपुर थाना क्षेत्र के जलहरा के पास ओवरटेक करने में ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार 40 वर्षीय युवक पर अपनी जान गवां बैठा। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते है। ग्रामीणों ने ट्रक को घेर लिया तभी ट्रक के चालक व खलासी फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक कोचस थाना के कटियारा गांव के बागेश पाठक का पुत्र धनज्जय पाठक घर से अपनी बाइक पर सवार हो घर से बक्सर के निकला था। जहा वह जलहरा स्थित इलाहाबाद बैंक के समीप एक ट्रक से ओवरटेक कर निकलना चाहा तभी वह ट्रक की चपेट में आ गया। जिसका पहिया उसके बॉडी पर चढ़ गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। वही, इस घटना का दृश्य ग्रामीणों ने देखा तो ट्रक को घेर लिए तबतक  ट्रक चालक व खलासी फरार हो गए। इस घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले उसके परिजनों को सूचित किया गया। और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार