नववर्ष की पार्टी मना कर लौट रहे दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत,परिजनों में मचा कोहराम
बक्सर लाईव: नववर्ष की पूर्व संध्या पार्टी मना कर लौट रहे दो युवकों की सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक प्रतापसागर अस्पताल में रहने वाले स्वप्निल प्रवाल और अमित कुमार मंगलवार की शाम नावाडेरा के समीप स्थित एक लाईन होटल पर खाना खा कर बाइक से लौट रहे थे। प्रतापसागर के समीप किसी वाहन ने टक्कर मार दिया। दोनों युवकों की मौत मौके पर ही हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नया भोजपुर ओपी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। बताया जा रहा है कि दोनों प्रताप सागर मेथोडिस्ट अस्पताल में ही काम करते थे। घटना के बाद से अस्पताल परिसर में मातम पसरा है।नया भोजपुर ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment