दानापुर रेलवे ने फैज एकादश को 70 रनों से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

बक्सर लाईव: 19वीं फैज मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत सोमवार को खेले गए मैच में दानापुर रेलवे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फैज एकादश को 70 रनों से पराजित किया।
मैच का उद्घाटन और आयोजन : 

इस रोमांचक मुकाबले का उद्घाटन नगर परिषद की चेयरमैन मो. कमरून निशा ने किया। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्षा सरोजा देवी, नगर परिषद चौसा के अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज यादव, इटाढ़ी नगर परिषद अध्यक्ष संजय पाठक, जिला परिषद सदस्य ममता देवी और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मौजूद थे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और गेंद को बल्ले से हिट कर मैच का शुभारंभ किया। राष्ट्रगान और आतिशबाजी के साथ पारंपरिक अंदाज में कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
दानापुर की मजबूत बल्लेबाजी :

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दानापुर रेलवे की टीम ने निर्धारित 21 ओवर में 9 विकेट खोकर 205 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।सूर्य प्रकाश ने 81 रनों की बेहतरीन पारी खेली।रौनित ने 47 रन, सुमन ने 24 रन, और अंकित ने 21 रनों का योगदान दिया।

फैज एकादश की गेंदबाजी में अमित ने 3 विकेट, शाहबाज और शुभम ने 2-2 विकेट, जबकि विकास पटेल ने 1 विकेट हासिल किया।
फैज एकादश की कमजोर जवाबी पारी : 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी फैज एकादश की टीम 20 ओवर में 135 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई।

अनुभव और विकास पटेल ने 25-25 रन बनाए, जबकि सलमान ने 24 रन जोड़े।दानापुर की गेंदबाजी में हर्षित, केशव और अभिजीत ने 2-2 विकेट, जबकि अभय सुमन और सूर्य प्रकाश ने 1-1 विकेट झटके।

सूर्य प्रकाश बने 'मैन ऑफ द मैच' :

सूर्य प्रकाश को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 'मैन ऑफ द मैच' का पुरस्कार पार्षद प्रतिनिधि गणेश यादव ने प्रदान किया।

सेमीफाइनल में दानापुर रेलवे :

इस जीत के साथ दानापुर रेलवे ने सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया।

अगला मुकाबला : 

कल का मैच मुजफ्फरपुर और मुगलसराय रेलवे के बीच खेला जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार