एसपी शुभम आर्य के सख्त तेवर से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप,कार्य में लापरवाही बरतने वाले 30 पुलिस पदाधिकारियों का वेतन बंद

बक्सर लाईव: बक्सर पुलिस कप्तान शुभम आर्य कर्तव्यों में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों को लेकर सख्त नजर आ रहे है।पुलिस कप्तान के द्वारा लगातार कार्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है जिससे पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है।एसपी शुभम आर्य के द्वारा पूर्व में भी क्राइम मीटिंग में व थाने के निरीक्षण के दौरान कार्यों में लापरवाही बरतने पर कार्यवाही करने की चेतावनी दी जा चुकी है।जिसके तहत मंगलवार को उन्होनें विभिन्न थाना क्षेत्रों में 30 पुलिस कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की है।

आपको बता दे कार्य में लापरवाही करने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध बक्सर एसपी सख्त नजर आ रहे है। जिसके तहत मंगलवार को उन्होनें विभिन्न थाना क्षेत्रों में 30 पुलिस पदाधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की है। एसपी शुभम आर्य ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया की विगत कई दिनों से विभिन्न अपराधिक एफआईआर में अनुसंधान की गति को तेज करने के लिए अनुसंधनकर्ताओं को प्रभार देने का आदेश दिया। परन्तु उनके द्वारा निर्देश का पालन नही किया गया।
जिसके कारण पेंडिग पड़े अपराधिक मुकदमें की अनुसंधान में रफ्तार में कमी आई है। जिसके कारण पीड़ित को इंसाफ मिलने में देर हो रही है। जिसके कारण इन 30 पुलिस पदाधिकारियों पर कार्य में लापरवाही का मामला बनता है। जिसके लिए उन सभी पदाधिकारियों का वेतन बंद करने का निर्देश दिया गया है। एसपी शुभम आर्य ने कहा कि इनके अलावे अगर कोई भी विभागीय कार्य में लापवाही का आरोप बनता है तो उनके खिलाफ भी यहीं कार्रवाई की जायेगी। क्योंकि कार्य में लापरवाही वर्दास्त नही की जायेगी।एसपी के इस कार्यवाही से पूरे पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार