बक्सर में उमंग स्पोर्ट्स फेस्ट 2025 की हुई शुरुआत,8 से 11 जनवरी तक होगा आयोजन

बक्सर लाईव: बक्सर के राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में उमंग 2025 के भव्य आयोजन की शुरुआत की गई। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि आईआईटी भुवनेश्वर के पूर्व निदेशक प्रो. मधुसूदन चक्रवर्ती, और विशिष्ट अतिथि डीएम अंशुल अग्रवाल ने किया।

बता दें कि यह कार्यक्रम 8 से 11 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें पटना प्रमंडल के सभी 6 इंजीनियरिंग कॉलेज जीईसी बक्सर, बख्तियारपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, एनसीई चण्डी, जीईसी भोजपुर, जीईसी कैमूर एवं एससीई सासाराम के छात्र और शिक्षक भाग ले रहे हैं। इसमें विभिन्न खेलों को शामिल किया गया। क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, कैरम, चेस, 100 मी दौड़, 200 मी दौड़, शॉटपुट, जैवलिन, डिस्कस थ्रो आदि।

डीएम अंशुल अग्रवाल ने छात्रों को मेहनत, दृढ़ निश्चय और आत्मविश्वास के महत्व को समझाया। उन्होंने छात्रों से इस उत्सव के अवसर का पूरा लाभ उठाने, सीखने और टीम वर्क की भावना को आगे बढ़ाने को लेकर प्रेरित किया।

एनसीई चण्डी के प्राचार्य गोपाल नंदन ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि छात्र खेल भावना के साथ इसमें भाग लें। जीत और हार जीवन का हिस्सा हैं, लेकिन खेल के प्रति ईमानदारी और समर्पण सबसे महत्वपूर्ण है। इस दौरान प्राचार्य डॉ. राम नरेश राय ने इस महोत्सव के महत्व पर प्रकाश डाला और इसे छात्रों के बीच सौहार्द, प्रतिस्पर्धा और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देने का एक बेहतरीन अवसर बताया।

इस दौरान प्राचार्य डॉ अंजनी कुमार तिवारी ने कहा कि पटना प्रमंडल के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्रों की सक्रिय भागीदारी के साथ उमंग 2025 प्रतिभा और एकता का एक यादगार पल बनने का वादा करता है। जो प्रतिभागियों और दर्शकों पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ेगा। कार्यक्रम का समापन सह प्राध्यापक ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया।

Comments

Popular posts from this blog

जयमाल के मंच पर चली गोली: चौसा में दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, शादी समारोह में मचा हड़कंप

बक्सर की नई जिलाधिकारी बनीं आईएएस साहिला हीर — प्राथमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिम्मेदारी

बक्सर में सोशल मीडिया पर पिस्टल संग फोटो वायरल करने वाली महिला गिरफ्तार