मुजफ्फरपुर ने दानापुर को हराकर 19वीं फैज मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया
बक्सर लाईव: 16 जनवरी 2025: स्थानीय किला मैदान में खेले जा रहे 19वीं फैज मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में मुजफ्फरपुर की टीम ने दानापुर म. पूर्व रेलवे को 28 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
मैच का उद्घाटन और रंगारंग शुरुआत
मैच का शुभ उद्घाटन वैष्णवी ग्रुप के चेयरमैन प्रदीप राय, डॉ. महेंद्र प्रसाद और डॉ. तनवीर फरीदी ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन के बाद सैफ अंसारी, फैजान फरीदी और पिंटू सिंघानिया द्वारा शानदार आतिशबाजी की गई। इस अवसर पर सदर विधायक संजय कुमार तिवारी ने आयोजन समिति को आश्वस्त किया कि किला मैदान का जल्द ही कायाकल्प किया जाएगा।
मैच का रोमांचक विवरण :
मुजफ्फरपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 21 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 213 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया।हर्ष कुमार ने 57 रनों की शानदार पारी खेली।असफाक खान ने 41, मयंक ने 24, अतुल और सोनू ने 21-21 रनों का योगदान दिया।दानापुर की ओर से अभय, केशव, रवि, और प्रभाकर ने 2-2 विकेट झटके।
जवाब में दानापुर म. पूर्व रेलवे की टीम 5 विकेट के नुकसान पर 188 रन ही बना सकी।बलजीत ने 48, रोहित ने 42, और ऋषभ ने नाबाद 35 रन बनाए।मुजफ्फरपुर के आशीष ने 3 विकेट, जबकि रंजीत और आदित्य ने 1-1 विकेट लिए।
पुरस्कार और सम्मान :
मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वार्ड नंबर 2 के पार्षद अजय चौधरी ने मुजफ्फरपुर के कप्तान आशीष कुमार को दिया।
अंपायर और अन्य जिम्मेदारियां :
मैच के अंपायर राजेश यादव और जितेंद्र राय थे, जबकि कमेंट्री की जिम्मेदारी जितेंद्र प्रसाद और विक्की जायसवाल ने निभाई। स्कोरिंग का काम रोहित और अंकित साहनी ने किया।
फाइनल मुकाबला :
फाइनल मुकाबला कल पटना बनाम मुजफ्फरपुर के बीच खेला जाएगा।
इस आयोजन में आयोजन समिति के सभी सदस्य, साथ ही इंद्र प्रताप सिंह, संजय राय, सेठ छन्नू लाल, फसीह आलम, दुर्गा वर्मा, अखिलेश पांडेय, ऋषिकेश त्रिपाठी, ओमजी यादव, सैफ अंसारी, दीना ठाकुर, बब्लू बल्ली, बुलबुल भैया, राम इकबाल सिंह (कोइरपूर्वा), राम इकबाल सिंह (नई बाजार), मनोज राय और गुड्डू सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment